स्पीकर ऋतु खंडूड़ी का बड़ा फ़ैसला , विधानसभा में हुई तदर्थ नियुक्तियां निरस्त , सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल तत्काल प्रभाव से निलम्बित – Parvat Sankalp News

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी का बड़ा फ़ैसला , विधानसभा में हुई तदर्थ नियुक्तियां निरस्त , सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल तत्काल प्रभाव से निलम्बित

देहरादून :  विधानसभा में हुई तदर्थ नियुक्तियां निरस्त, 2011 से पहले की भर्तियों पर लीगल ओपिनियन की कही बात, विधानसभा सचिव सस्पेंड।

विधानसभा में चल रही नियुक्ति जांच मामले में अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि 2016 की 150, 2020 की 6 व 2021 में हुई 72 सभी तदर्थ नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं।

अलबत्ता, 2011 से पहले की नियुक्ति मामले में इन्हें नियमित बताते हुए लीगल ओपिनियन लेने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *