राज्य में सियासी हलचल तेज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली रवाना – Parvat Sankalp News

राज्य में सियासी हलचल तेज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली रवाना

बिग ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली रवाना हो गए है, वहीं इस बात को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है,  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर,कल सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी त्रिवेंद्र रावत मुलाक़ात करेंगे। विधानसभा भर्ती और UKSSSC मामले में त्रिवेंद्र खासे मुखर रहे हैं।  राष्ट्रीय अध्यक्ष से त्रिवेंद्र रावत की इस मुलाक़ात के कई बड़े मायने भी निकल कर आ रहे हैं। आज दिल्ली रवाना होने से पूर्व त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से भी मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *