उत्तराखण्ड

डॉक्टर विनीता शाह बनी उत्तराखंड की नई स्वास्थ्य महानिदेशक

देहरादून: वर्ष 2022 की विदाई के साथ उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर शैलजा भट्ट का कार्यकाल खत्म हो गया और अब उत्तराखंड को स्वास्थ्य महानिदेशक के रूप में डॉ विनीता मिली हैं जिन्होंने बकायदा कार्यभार ग्रहण किया है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली डॉ. विनीता शाह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पली-बढ़ी हैं और उनकी सारी शिक्षा दीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई है उत्तराखंड में कई प्रमुख बड़े पदों पर रह चुकी हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनीता शाह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में सुविधाओं को पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है पहाड़ों में डॉक्टर समय से पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें यह भी उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News