उत्तराखण्ड

विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष ने विधायक दल की ली बैठक, बनाई रणनीति

उत्तराखंड विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व आज कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देहरादून में आहूत कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाये जाने वाले प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और रणनीति बनाई।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि विधानसभा में कांग्रेस बेरोजगारी कानून व्यवस्था,अतिक्रमण के नाम पर पहाड़ में वर्षों से व्यवसाय कर रही लोगों की दुकानों को तोड़ने सहित कई मुद्दे उठाएगी।

बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक चकराता प्रीतम सिंह,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक अल्मोडा मनोज तिवारी, विधायक भगवानपुर ममता राकेश , विधायक हल्द्वानी , विधायक हरिद्वार ग्रामीण, विधायक लोहघाट  , विधायक पीरान कल्यर शफ़ुर्कन अहमद , विधायक जसपुर, विधायक किच्छा , विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, विधायक धारचूला, विधायक बद्रीनाथ, विधायक प्रताप नगर, विधायक झबरेड़ा, विधायक ज्वालापुर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News