पंजाब

पंजाब: ANTF ने 2 तस्करों को दबोचा, साढ़े 4 KG हेरोइन और 11 लाख ड्रग मनी बरामद

मोहाली: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हेरोइन तस्करी में दो गिरफ्तार, 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख ड्रग मनी बरामद

मोहाली: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को छेहरटा इलाके से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन और 11 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा (निवासी: धनोए खुर्द, भारत-पाक सीमा क्षेत्र) और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी: भल्ला कॉलोनी, छेहरटा) के रूप में हुई है।

डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

स्कूटी से हेरोइन, घर से नकद बरामद
पुलिस ने अभिजीत सिंह को उसकी गली में खड़ी एक्टिवा स्कूटी की डिग्गी से हेरोइन के पैकेट बरामद होने पर हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गुरभेज सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां से 11 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पाकिस्तान से था सीधा संपर्क
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गुरभेज सिंह का पाकिस्तानी तस्कर ‘राणा’ से सीधा मोबाइल संपर्क था। वह पहले भी ड्रोन के जरिए चार बार हेरोइन की खेप भारत में घरिंडा और अटारी सेक्टर में मंगवा चुका है। आरोपियों द्वारा ड्रोन से गिराई गई खेप को सुरक्षित स्थान पर रखा जाता था, जहां से इसे आगे सप्लाई किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट का दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। मामले की जांच गहनता से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News