उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 आज घोषित कर दिया गया। ठीक 2 बजे अपने निर्धारित समय पर परिणाम जारी किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने एक दिन पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यूपी बोर्ड रिजल्ट्स 18 जून को जारी होंगे। छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं ।




