देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से नशे की खेप लेकर पहुंचा था दून


देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की रात बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रिहान (30) निवासी देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस देवबंद, सहारनपुर से लेकर देहरादून आया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


