उत्तराखण्ड

Dehradun Traffic Plan: उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त को बदला रहेगा ट्रैफिक, जानें रूट डायवर्जन

देहरादून:- उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित देहरादून दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक प्लान 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक लागू रहेगा। वहीं 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वालों के लिए रूट

ऋषिकेश से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर से थानों, 6 नंबर पुलिया और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए सर्वे चौक की तरफ भेजा जाएगा।

मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क, साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहनों के लिए

हरिद्वार से देहरादून जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर भेजा जाएगा।

हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, ISBT, शिमला बाईपास, GMS रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वालों के लिए

आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को ISBT से शिमला बाईपास, GMS रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालों के लिए

देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने का रूट

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप चौक और थानो रोड होते हुए आगे भेजा जाएगा।

ईसी रोड से मसूरी जाने वालों के लिए

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों को सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

घंटाघर से मसूरी जाने वालों के लिए

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

हाथीबड़कला-दिलाराम से मसूरी जाने वालों के लिए

हाथीबड़कला और दिलाराम क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहन दिलाराम से ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर जाएंगे।

पुलिस ने की अपील

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का इस्तेमाल न करें और मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है। यात्रियों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News