उत्तराखण्ड

डोईवाला में चार बच्चों के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गए, जिससे परिजनों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। बच्चों को रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटना था, लेकिन वे बस में सवार ही नहीं हुए। काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस स्कूल परिसर, बस स्टॉप और आसपास के इलाकों में लगातार जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की जल्द तलाश के लिए पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ अभियान चलाया जा रहा है। डोईवाला में चार बच्चों के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया है। परिवारों की नजरें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं और सभी बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News