उत्तराखण्ड

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियर

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News