दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश ने दी दस्तक, गर्मी से जनमानस को मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश ने दस्तक दी। इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। वहीं दिल्ली के तिलक नगर , मंडी हाउस में बारिश का आनंद लेने के लिए युवा छतों, मैदानों व पार्कों में पहुंचे। इससे पहले दिल्ली में बीते दिन को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 34.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

दिनभर तेज धूप निकली रही व उमस से लोग परेशान रहे। दिन के दूसरे पहर में कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। ऐसे में राजधानी वासी शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 6 जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस वर्ष पूरे देश में सामान्य वर्षा का पूर्वानुमान है। ऐसे में उत्तरी भारत के सभी राज्यों में भी सामान्य बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *