उत्तराखण्ड
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में सीएम धामी हैदराबाद में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आज हैदराबाद में आगाज हो गया है, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद हैं।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में आज हैदराबाद में शामिल हुए।



