हिमाचल प्रदेश

एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी का अंतिम संस्कार कटगांव में, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का निचार खंड के अंतर्गत कटगांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दौरान हर आंख नम थी।  उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और एसडीएम निचार नारायण चौहान प्रशासन की ओर से मृतक के घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।  जानकारी के अनुसार शिमला से उनका शव सुबह 6:00 बजे कटगांव में पहुंच चुका था। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

कटगांव में 11:00 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मृतक के बडे़ भाई सुरेंद्र और छोटे भाई प्रेम सागर ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार ने सुना, जिसके के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और अनिरूद्व सिंह का भी आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि एमडी और निदेशक को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद किनौर अध्यक्ष निहाल चारस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News