biharबिहार

पूर्णिया में डकैतों ने 4 परिवारों के घरों में डकैती, बमबाजी और गोलीबारी कर लूटी 12 भर सोना, 2 किलो चांदी और 2 लाख रुपये

24 डकैतों ने चार परिवारों के घरों में पहले डकैती की और दहशत फैलाने के लिए बमबाजी और कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद 12 भर सोना (करीब 120 ग्राम), 2 किलो चांदी और 2 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। पूर्णिया में बमबाजी और गोलीबारी कर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया हैं। करीब 24 डकैतों ने चार परिवारों के घरों में पहले डकैती की और दहशत फैलाने के लिए बमबाजी और कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद 12 भर सोना (करीब 120 ग्राम), 2 किलो चांदी और 2 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। जब डकैतों का पीछा किया तो पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य समेत दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों की स्थिति काफी गंभीर है। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने गांव में नदी से एक हथोड़ा, 11 जोड़ी जूता-चप्पल, मोबाइल कवर और बुलेट्स और कई अन्य चीजें भी बरामद की हैं। घटना बीते रात्रि बायसी थाना क्षेत्र ताराबाड़ी गांव की हैं। डकैती की घटना ताराबाड़ी गांव निवासी  मो. नईम, मो. नौशाद, मो. अहिजुल, मो. अरशद के घर पर हुई है। पीड़ित के पीड़ित परिवार फरहाज ने बताया कि रात के करीब 12 बज रहे थे। सब लोग सोने की तैयारी में थे। तभी बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की आवाज आने लगी। खिड़की से झांक कर देखा तो करीब दो दर्जन की संख्या में कुछ लोग घर की तरफ आ रहे थे। सभी बदमाश हथियार के लैस थे। कुछ ही देर बाद वे नईम और उनके रिश्तेदारों के घर में घुस गए। हथियार का भय दिखाकर नईम से मारपीट करते हुए घर में रखे 12 भर सोना और करीब 2 किलो चांदी समेत 1 लाख 40 हजार कैश लूट ले गए। वहीं डकैतों का पीछा करने पर पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य समेत दो लोगों को गोली मार दी। परिजन ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य आफाक आलम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोली आफाक के हाथ में लगी। भागने के क्रम में अपराधी गांव से लगी नदी किनारे से एक हथौड़ा, 11 जोड़ी जूता-चप्पल, बांस-डंडे, सिगरेट का डब्बे और पानी का बोतल एक गोली और मोबाइल का कवर छोड़ गए। जानकारी मिलते ही बायसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, डगरूआ थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और कई जरूरी एविडेंस कलेक्ट किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button