उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा की एक नेक पहल, आपदा ग्रस्त महिला को दिया मकान

पिछले वर्ष फरवरी में चमोली जिले के रैणी गांव में आपदा आने से ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था जिसमें 5 ग्रामीणों को भी अपनी जान गवानी पड़ी थी। इसी दौरान एक वृद्ध महिला सौणी देवी भी आपदा के कहर से बेघर हो गई थी। इस वृद्धावस्था में न ही उस महिला के पास कोई सहारा था और न ही अपना ।

प्रेसिडेंट कमल घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने इन हालातों को देखते हुए महिला की मदद करने का फैसला लिया, विश्वविद्यालय द्वारा चमोली जिले के ही मेरग गांव में भूकंप रोधी तकनीक का प्रयोग करके नए घर का निर्माण किया गया है और आज सौणी देवी को मकान की चाबी मुख्यमंत्री द्वारा सौंप दी गई। विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सरकार ने भी सराहना की है , साथ ही सौणी देवी विश्वविद्यालय की इस मदद के बाद खुशी के आंसू रोक न सकी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News