उत्तर प्रदेश

जुमे की हिंसा के विरोध में बजरंग दल उतरा सड़कों पर, जगह जगह नारे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तर प्रदेश:   भाजपा प्रवक्ता  नूपुर शर्मा  के विवादित बयान के बाद प्रदेशभर में हुई जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन को लेकर आज बजरंग दल ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन के साथ हनुमान चालीसा पाठ भी किया।

कानपुर में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

वहीं कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की।

गोरखपुर में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

गोरखपुर में भी बजरंग दल ने जुमे की नमाज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंसा के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

वाराणसी में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

वाराणसी में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्द बने रहने की कामना की। साथ ही सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल काशी प्रांत के सह संयोजक कृपा शंकर तिवारी संजीव ने कहा हिंसा के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News