uttarakhandउत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस ने किया एक करोड़ की चोरी का खुलासा 4 अरेस्ट

आज ही एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो रोकने का इशारा किया तो स्कॉर्पियो चालक नें तेजी से गाड़ी मोड़कर भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी रुकने पर पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी लेते हुए चालक सुशील व अन्य संदिग्ध शानू, सुन्दर व मोहन से पीछे डिग्गी में रखे बोरों के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। खोलकर देखने पर कुल 14 बोरों में चमकीली धातु के बार/ सिल्लियां व धातुओं का भारी गला हुआ कबाड़ बरामद हुआ। चारों संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी सुशील, मोहन व सुंदर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिछले महीनें बीएचईएल स्टोर से चोरी की थी। जिसमें से आधी सिल्लियां इन्होंने कबाड़ी शानू को दी।

पहले बेचे हुए माल से मिली रकम से ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीदी थी। बाकी बची हुई को आरोपी शानू के साथ मिलकर मुज्जफ्फरनगर के कबाड़ी को बेचने जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े गए। स्कॉर्पियो से बरामद दोनों प्रकार के माल का कुल वजन लगभग 768 कि.ग्रा. चोरी किए गए सामान का करीब 50 फीसदी है। एसएसपी ने बताया कि सुशील निवासी पठानपुरा थाना झिझांणा जनपद शामली उ.प्र., मोहन निवासी दीनारपुर भगवानपुर चौक नागल सहारनपुर, सुन्दर पुत्र बाबूराम सिंह जाटव निवासी पट्टी खादर थाना मण्डी धनोरा अमरोहा उ.प्र, शाहनवाज उर्फ शानू कबाडी निवासी मौहल्ला चौहानान थाना ज्वालापुर हरिद्वार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News