uttarakhandउत्तराखण्ड

देहरादून और आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश के बीच डीएम सोनिका मीणा सिटी मजिस्ट्रेट संग निकली राउंड पर

देहरादून:- राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने राजधानी क्षेत्र में कई इलाकों का भ्रमण करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतें और उनके निस्तरणों के लिए किया जा रहे उपाय की भी जानकारी ली इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह भी मौजूद रहे जिलाधिकारी ने बताया है कि सभी टीमों के साथ-साथ सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर है और आने वाली हर फोन कॉल पर लोगों की यथासंभव हर मदद की जा रही है एकाएक तेज बारिश होने से कई स्थानों पर जल भराव की भी सूचना है जिस पर काम किया जा रहा है लोगों से यही अपील है कि अनावश्यक परेशान ना हो आवश्यक होने पर ही घरों से निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News