uttarakhandउत्तराखण्ड

सीएम धामी ने सचिव आपदा को किया फोन, दिए निर्देश

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के संबंध में आज देर रात्रि सचिव आपदा प्रबंधन से फोन पर वार्ता कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन,NDRF एवं SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। आपदा की दृष्टि से राज्य में जो संवेदनशील क्षेत्र हैं उनकी मॉनिटरिंग स्वयं भी कर रहा हूं और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

मौसम विभाग द्वारा कई स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है,आप समस्त प्रदेशवासी आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकलें। प्रदेशवासियों एवं राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News