uttarakhandउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक टूटी चट्टान, तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी:-  उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना है। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उक्त स्थान से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News