uttarakhandउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डराष्ट्रीय

सीएम योगी से लेकर सीएम धामी तक भाजपा नेताओं ने दिखाया अपने बायो में ‘मोदी का परिवार’ का समर्थन, सोशल मीडिया में हलचल और उत्साह”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है। भाजपा नेताओं ने अपने बायो में नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख लिया है। पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। दरअसल रविवार को बिहार में जन विश्वास महारैली के दौरान राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने परिवारवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उसी के पलटवार में भाजपा नेताओं ने ये रणनीति अपनाई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अभियान में खुद को जोड़ लिया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार अंग्रेजी में लिखा है। पीएम नरेंद्र मोदी के 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार बताए जाने के बाद उत्तराखंड के भी तमाम भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नाम बदलना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए गए उम्मीदवारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने हैंडल के नाम में बदलाव कर मोदी का परिवार जोड़ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News