उत्तराखण्ड

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को इस वर्ष की यात्रा की समाप्ति के साथ कर दिए जाएंगे बंद

चमोली;-  श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शनों को लेकर इन दिनों श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। मानसून के बाद बदरीनाथ व हेमकुंड की यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। आए दिन हजारों की संख्या में इन दिनों हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को इस वर्ष की यात्रा की समाप्ति के साथ बंद कर दिए जाएंगे।

बर्फीले पहाड़ों के बीचों-बीच बसा है ये अद्भुत लक्ष्मण मंदिर - hemkund  lakshman lokpal mandir-mobile

चमोली जनपद में मानसून के दौरान यात्रा पर भी खासा असर देखने को मिला है। मानसून में आए दिन वर्षा व हाईवे अवरुद्ध होने के चलते यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई थी । लेकिन विगत कई दिनों से चमोली जनपद में लगातार मौसम साफ होने व हाईवे दिनभर सुचारू रहने से तीर्थयात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष 11 अक्टूबर को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने साथ ही यात्रा का समापन हो जाएगा। बताया कि अब तक श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में 160800 तीर्थयात्री पवित्र सरोवर में डुबकी व दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button