उत्तराखण्ड

बच्चों के खिल उठे चेहरे जब मुख्यमंत्री धामी अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बच्चों के साथ काटा केक, बच्चों को बांटे उपहार

देहरादून:-  आज मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्म दिवस की पूर्व संध्या में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को पिता सम्मान प्यार देकर उनके साथ भोजन किया। जिससे बच्चे बेहद खुश नजर आए मानो आज उन्हें उनके परिवार मिल गया हो। हर कोई अपना जन्मदिन एक आलीशान तरीके से मनाना पसंद करता है लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इन बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर एक बेहद अच्छी याद बनाई है।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News