हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के आनी में पलक छपकते ही आठ मकान हुए जमींदोज

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश में बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है। वहीं आज तेज बारिश के चलते कुल्लू जिले के आनी में आठ भवन जमींदोज हो गए हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। एक सप्ताह पूर्व आनी के नए बस स्टेंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे चार रिहायशी मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन द्वारा इन भवनों को अनसेफ घोषित किया गया था।

प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार सभी भवन खाली करवा दिए गए थे। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी अनसेफ भवन जमींदोज हो गए। उल्लेखनीय है कि दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रहीं थी। जबकि करीब 30 दुकानें भी थी। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News