उत्तराखण्ड

बागेश्वर उपचुनाव प्रत्याशी पार्वती दास ने किया अपना नामांकन, मौके पर मौजूद रहें प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा

बागेश्वर;- भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News