राष्ट्रीय

एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद के लिए राहुल गांधी ने रूकवाया अपना काफिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली:-  आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए संसद पहुंचे। हालांकि, 10 जनपथ से निकलने के बाद कुछ दूरी पर ही उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा लिया। नेता राहुल गांधी ने रास्ते में एक्सीडेंट में घायल हुए एक शख्स की मदद के लिए अपनी कार को रुकवाया और खुद उतरकर उसे उठाने पहुंचे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह से राहुल का काफिला गुजर रहा है, वहां एक स्कूटर सवार बीच सड़क पर गिर गया। इसके बाद राहुल को सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ कार से उतरते और दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के हालचाल पूछते देखा जा सकता है।  राहुल ने पूछा कि आपको चोट तो नहीं लगी? राहुल इसके बाद अपनी कार में वापस लौटे और संसद भवन रवाना हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News