यमुनोत्री धाम आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत – Parvat Sankalp News

यमुनोत्री धाम आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

यमुनोत्री धाम : हार्टअटैक से तीर्थयात्रियों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओ की आज सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। अब तक 14 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

हार्ट अटैक से तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में रविवार को दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इलाज से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *