उत्तराखण्ड

चारधामों में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार

चारधाम यात्रा : मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में 48 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार हो गया है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चारधामों में 48326 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 17004, बदरीनाथ में 12830, गंगोत्री में 9234 और यमुनोत्री में 9248 यात्रियों ने दर्शन किए।

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है। वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News