उत्तराखण्ड

एसआईटी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या कराने की साजिश का किया खुलासा

एसआईटी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या कराने की साजिश का खुलासा किया है। बता दे कि उधम सिंह नगर के गेहूं चोरी के आरोपी हीरा सिंह ने ही सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची थी । पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं अब एसआईटी की जांच में भी हीरा सिंह ही आरोपी साबित हुआ है। किसी बड़े गैंग का नाम सामने नहीं आया है।पुलिस ने बताया की हीरा सिंह पहले गेंहूं चोरी के मामले में जेल गया था। जेल जाने के लिए वो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जेल में एनडीपीएस के मुकदमे में बंद सतपाल से हुई और हीरा ने सतपाल के साथ मिलकर मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने के लिए 5.70 लाख रूपये एडवांस दिए। पुलिस ने हीरा सिंह से 2.70 लाख बरामद भी किए थे । वहीं इस मामले में तत्कालीन एएसपी एसटीएफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसके बाद चली कई महिनों की जांच में अब एसआईटी ने शासन को अपनी रिर्पोट सौंप दी है।

इस पूरे मामले में एसआईटी ने हीरा सिंह को ही आरोपी साबित किया है। उसने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी। वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि सड़क हादसे में मंत्री की मौत हो कुछ इस तरह की हीरा सिंह साजिश रच रहा था। ताकि ये हादसा लगे हत्या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News