उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट, प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए किया आभार व्यक्त

नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं हेतु उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टनकपुर-देहरादून के मध्य जनशताब्दी रेल सेवा, दिल्ली-रामनगर के मध्य शताब्दी सेवा, रामनगर-हरिद्वार-देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित किए जाने व देहरादून से सहारनपुर के लिए मोहण्ड होते हुए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना का परीक्षण किए जाने का आग्रह किया।

May be an image of 3 people, people standing and indoor

 

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से पूर्णागिरी मेले हेतु देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रेल सेवा का संचालन करने एवं किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की सम्पूर्ण लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने का अनुरोध किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News