उत्तर प्रदेश

यूपी में नई पर्यटन नीति-2022 इस साल के अंत तक होगी लागू, आखिर क्या है विशेष नई नीति में पढ़िए?

उत्तर प्रदेश में इस साल के अंत तक नई पर्यटन नीति-2022 लागू हो जाएगी, नई पर्यटन नीति-2022 का मसौदा तैयार हो गया है, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक व विरासत पर्यटन पर जोर है। वहीं नई पर्यटन नीति-2022 में पर्यटन क्षेत्र में उभरते नए रुझानों, पर्यटन व व्यापार संगठन समेत विभिन्न हितधारकों के दिए सुझावों को भी शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन नीति जारी की गई थी। बदले हुए परिवेश में एक नई नीति की आवश्यकता महसूस की गई। इसका मुख्य उद्देश्य है कि पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों की रुचि पैदा की जाए। वहीं इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ राजस्व अर्जन भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नई पर्यटन नीति इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश के विशिष्ट पर्यटन उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग करते हुए उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। इसके अलावा प्रदेश में चिह्नित 12 परिपथों के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थलों का उच्चीकरण, नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News