उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव का बयान, तिरुपति में घी आयात पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची। उन्होंने कहा कि तिरुपति में प्रसादम के लिए घी आयात किया जा रहा था। मथुरा में भी मावा सही न दिए जाने की सूचना मिल रही है। ये गलत बात है, इसकी जांच होनी चाहिए। डिंपल यादव सपा द्वारा संविधान बचाओ साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। रविवार को यात्रा का समापन कार्यक्रम था। इस मौके पर वह करहल पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा संविधान संरक्षण की लड़ाई लड़ती आई हैं। आगे भी लड़ती रहेंगी। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में बड़े निवेश का दावा करती है। अगर, निवेश होता तो लोगों को रोजगार मिलता।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगार चरम पर होने की उन्होंने बात कही। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों को लेकर उन्होंने कि जनता जान चुकी है कि उनकी भाषा शैली कैसी है और किस तरह के विवादित बयान वे देते हैं।  मैनपुरी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आगमन को लेकर डिंपल ने कहा कि देश एक है, सभी गुजरातियों का स्वागत है। भाजपा द्वारा कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाए जाने के मामले में बोलते हुए सांसद ने भाजपा को सांप्रदायिक बताया। वहीं सपा को सामुदायिक और हर वर्ग के हित के लिए काम करने वाली पार्टी बताया।

एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर डिंपल ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिसमें फायदा दिखता है, वही करती है। अगर एक देश एक चुनाव लागू किया जा रहा है तो हरियाणा का चुनाव पहले क्यों कराया जा रहा है। उपचुनाव की अब तक तारीखें भी नहीं दी गई हैं। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने की बात ही। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News