हरिद्वार

हरिद्वार में गोपाल कुमार हत्याकांड का खुलासा, दंपती गिरफ्तार; पुलिस ने बताई हत्या की वजह

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास मिले बिजनौर निवासी गोपाल कुमार के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस और सीआईयू की जांच के बाद एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी महिला के बीच कथित संबंध थे और महिला पर पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई।

जंगल में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह दूधियाबंद बस्ती के समीप जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मौके से बिजनौर जाने वाली बस का टिकट मिला, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों में तस्वीरें एवं जानकारी साझा की। 20 सितंबर को परिजनों ने शव की पहचान 50 वर्षीय गोपाल कुमार के रूप में की। इसके बाद मृतक के बेटे आशु कुमार की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस तथा सीआईयू ने जांच शुरू की।

अस्पताल में हुई थी महिला से पहचान

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला का पति इसी साल मेरठ के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था। इसी दौरान महिला की गोपाल से मुलाकात हुई। पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कथित तौर पर उनके बीच संबंध बन गए। पुलिस का कहना है कि गोपाल महिला की आर्थिक मदद भी करता था, लेकिन बाद में उस पर पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बनाने लगा। महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, रक्षाबंधन के दौरान महिला की गोपाल से बिजनौर में मुलाकात भी ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button