पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि बेअदबी कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को बेअदबी कानून परवान है लेकिन बादल परिवार को नहीं है। संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम मान ने कहा कि शपथ से पहले बंगाल जलने लगा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बम धमाके, ईडी रेड से चुनाव की तैयारी करती है। भाजपा के मानहानि के नोटिसों की हमें कोई परवाह नहीं है। मान ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि ऐसे हथकंडे बंद करें वरना पंजाबी कड़ा जवाब देंगे। सीएम ने कहा कि नफरत की पैदावार पंजाब में नहीं हो सकती। यहां आपसी भाईचारा मजबूत है, भाजपा के मंसूबे सफल नहीं होंगे।