पंजाब

फगवाड़ा के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले 8 दुकानदारों के काटे चालान

फगवाड़ा में बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले एक महीने से नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष मुहिम चला रहा है। इस दौरान स्वयं एडीसी और एसपी भी सड़कों पर उतरकर दुकानदारों को चेतावनी दे चुके हैं तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने की अपील कर चुके हैं।

इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी रहने पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया। अभियान के तहत आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वाले 8 दुकानदारों के चालान काटे। साथ ही कई अन्य दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि वे स्वेच्छा से अपने अस्थायी कब्जे हटाएं, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और बाजारों को व्यवस्थित रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News