उत्तराखण्ड

नितिन नबीन के उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी उत्साह जताया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके दौरे से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button