उत्तराखण्ड

Uttarakhand Panchayat Election Result : चमोली की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं 21 वर्षीया प्रियंका नेगी

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुन लिया है। प्रियंका अब चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बन गई हैं। उनकी जीत ने युवा नेतृत्व और महिलाओं की भागीदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है।

प्रियंका ने अपनी शिक्षा पूरी करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को लेकर गहरी समझ और उत्साह दिखाया है। उन्होंने चुनाव में अपने सरल व्यवहार, पारदर्शी सोच और विकासशील दृष्टिकोण के चलते मतदाताओं का विश्वास जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News