उत्तराखण्ड

रुड़की में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर दंपती और तीन साल की बच्ची की मौत

रुड़की: रुड़की में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियों भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News