उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री ने किया नव वर्ष पर प्रदेशवासियों के लिए 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास

नव वर्ष के पहले दिन प्रदेशवासियों को 87 जिम और सात पार्कों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास भी किया।  रविवार को मंत्री अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से 102 निकायों में 409.14 लाख की लागत के 74 ओपन जिम का शिलान्यास और 87 जिम का लोकार्पण किया।

उन्होंने 286.55 लाख की लागत से बनने वाले सात पार्कों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर की संरचना को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज नशे ने अपने पैर पसार दिए हैं, हमें इसकी चेन को तोड़ना होगा। इसके लिए सरकार ने ओपन जिम और पार्क खोलने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News