uttarakhandउत्तराखण्ड
दर्दनाक हादसा, देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून:– देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।




