उत्तराखण्ड

1 जून से पर्यटक उठा सकें फूलों की घाटी का लुत्फ

उत्तराखण्ड: लोगों को अपनी सुंदरता से मंत्रमुगध कर देने वाली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाएगी। जैसा कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम घाटी का निरीक्षण करके लौट आई है टीम ने बताया कि घाटी के रास्ते पर बामणधौड़ और द्वारीपुल के पास भारी तादात में हिमखंड टूटे हुए हैं। यहां हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया जाएगा।

फूूूलों की घाटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि एक जून से घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। घाटी का निरीक्षण करने गई टीम लौट आई है। टीम से मिली जानकारी के अनुसार जहां पर हिमखंड पड़े हैं वहां रास्ते बनाए जाएंगे। अन्य जगह पर भी रास्तों को दुरुस्त किया जाएगा।

आपको बतो दें कि घाटी में जून के बाद विभिन्न प्रजाति के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं जुलाई और अगस्त महीने में घाटी में सर्वाधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। फूलों और घाटी के प्राकृतिक स्लोप का दीदार करने के लिए बड़ी तादाद में देश-विदेश के पर्यटक यहां आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News