अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 3 दिन से लापता पुलिसकर्मी का शव 300 मीटर गहरी खाई से बरामद

 उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां तीन दिनों से लापता एक पुलिसकर्मी का शव गहरी खाई से बरामद किया गया है। हादसे में उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल संजीव कुमार 24 अप्रैल को भतरौजखान थाने से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजनों और पुलिस विभाग की चिंता बढ़ गई थी।

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार रामनगर से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मछोड़ के पास पाटीगैर क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद 1 मई से पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन संख्या UK 18 Q 2132 और उसमें सवार पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजीव कुमार, पुत्र इकबाल सिंह, निवासी साईं कॉलोनी, कुंडेश्वरी, काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। इस घटना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News