राष्ट्रीय

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: एक्टिव केस 1000 पार, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े संक्रमण

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक्टिव केस 1000 पार

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है। सबसे अधिक केस केरल से सामने आए हैं, जहां 430 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100, गुजरात में 83, राजस्थान में 32, उत्तर प्रदेश में 30, मध्य प्रदेश में 5 और आंध्र प्रदेश में 2 एक्टिव केस हैं।

11 मरीजों की मौत, वैरिएंट WHO की निगरानी में
अब तक 12 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं, जिनमें से 11 मौतें महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से रिपोर्ट की गई हैं। कोरोना के नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की निगरानी में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल इन वैरिएंट्स को लेकर कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है।

यूपी में 30 केस, फिरोजपुर में पहली मौत
उत्तर प्रदेश में अभी तक 30 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोजपुर में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। इसी जिले में पंजाब का पहला कोविड केस भी सामने आया है।

राज्य सरकारें सतर्क, अपील—दहशत नहीं, सतर्कता रखें
कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा कि मौजूदा वैरिएंट घातक नहीं है और किसी नई गाइडलाइन की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

यूपी में होगी योग्यता के आधार पर भर्ती
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की है कि लैब असिस्टेंट, डेटा एनालिस्ट और ओटी तकनीशियन सहित कई पदों पर योग्यता के आधार पर भर्ती की जाएगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

JN.1 वेरिएंट बना प्रमुख चिंता
भारत में JN.1 वेरिएंट सबसे आम पाया जा रहा है। हाल की जांच में आधे से अधिक सैंपलों में यही वैरिएंट मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेरिएंट इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है और इसके लक्षण कुछ हफ्तों तक बने रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News