uttarakhandउत्तराखण्ड
एसएसपी अजय सिंह अचनाक पहुंचे दून अस्पताल, कर्मचारियों में मची खलबली, सुरक्षा में मिलीं कई खामियां

देहरादून:- एसएसपी अजय सिंह दून अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी सिस्टम का जायजा लेने पहुंचे। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कई खामियां मिलीं। सीसीटीवी ऑब्जरवेशन रूम बंद मिला और सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम थी। जिस पर एसएसपी ने अस्पताल प्रशासन को कैमरों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी को कहा।
अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने के बाद से दून अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रकरण में एसएसपी ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच के निर्देश भी अधीनस्थों काे दे दिए हैं। दून अस्पताल के महिला वार्ड के शौचालय में दो दिन पूर्व नवजात शिशु का शव मिला था। मंगलवार को एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।




