हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में  राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम जयराम ने किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में मतदान जारी है। सीएम जयराम ठाकुर समेत भाजपा के 38 विधायकों ने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किया। भाजपा विधायक जिया लाल, नरेंद्र ठाकुर और अरुण कूका पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से विधायक आशीष बुटेल, हर्षवर्धन चौहान और नंद लाल पोलिंग एजेंट हैं। भाजपा और निर्दलीय विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने यशवंत सिन्हा के लिए वोट डाले। कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह भी मतदान करने पहुंचीं। बाकी सांसद दिल्ली में मतदान करेंगे। कांग्रेस विधायक दल एक साथ मतदान करने पहुंचा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच विधानसभा परिसर में वोटिंग हो रही है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News