uttarakhand

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 22वीं गिरफ्तारी

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 22वीं गिरफ्तारी की है, पेपर लीक मामले में कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ के बाद एसटीएफ ने जगदीश गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है, पूरे मामले में ये 22वीं गिरफ्तारी है।

 

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जगदीश गोस्वामी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है, अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र एवं उत्तर याद कराया गया, फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News