उत्तराखण्ड

शर्मनाक: दादा ने अपनी ही पोती के साथ किया घिनौना सलूक

हल्द्वानी:  हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि उसका ससुर आये दिन अपनी नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। उसने कई बार ससुर को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि ससुर ने नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत की। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News