उत्तराखण्ड

मौसम ने बदला अपना मिजाज झमाझम बारिश के साथ हवाएं

आज सुबह देहरादून सहित मसूरी, चमोली में बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। चमोली जनपद में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है।

वहीं इस बारिश से शहर के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News