उत्तर प्रदेश

अयोध्या का सफर होगा अब आसान, काशी-अयोध्या के लिए तीन रूटों से चलेंगी रोडवेज बसें 

अयोध्या के लिए चलाई जा रही रोडवेज बसों का किराया तय कर दिया गया है। काशी से तीन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है और इन रूटों पर साधारण और एसी बसों का किराया अलग-अलग निर्धारित कर दिया गया है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि हर 30 मिनट पर साधारण और एक घंटे पर एसी जनरथ बसें चलाई जा रही हैं। बसें वाया शाहगंज-अकबरपुर, वाया जौनपुर-सुल्तानपुर और वाया आजमगढ़-अकबरपुर रूट पर चलाई जा रही हैं। कैंट बस स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली बसों के बारे में जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंफलेट भी चस्पा कराया गया।

रूट                                             दूरी                               किराया 

वाया शाहगंज-अकबरपुर             238 किमी                   338-399 रुपये

वाया जौनपुर-सुलतानपुर            244 किमी                    363-426 रुपये

वाया आजमगढ़-अकबरपुर           278 किमी                    401 रुपये-जनरथ सेवा नहीं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News