राष्ट्रीय

दिल्ली में लौट आया कोरोना, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर पांच फीसदी के पार

दिल्ली:- दिल्ली में एकबार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे है। तकरीबन एक महीने बाद दिल्ली में कोविड के एक मरीज की मौत हुई, साथ संक्रमण दर भी पांच फीसदी के पार चला गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर ने सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़े मामले कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं।  दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को कोरोना के 83 नए मामले सामने आए। जबकि 21 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। वहीं एक मरीज ने 23 फरवरी के बाद कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।  बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 1423 लोगों का टेस्ट हुआ। इसमें 5.83 फीसदी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना को लेकर अब तक 40769154 सैंपल की जांच हो चुकी है।

कोरोना के 179 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार जारी है। जबकि अस्पताल में कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीज मिलाकर कुल 17 मरीज है। जिसमें नौ संदिग्ध मरीज है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर छह मरीज, आईसीयू में पांच और वेंटिलेटर पर दो मरीज उपजार के लिए भर्ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News